10:56 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में खेत में लगे पेड़ तोड़ने पर विवाद, 4 लोगों पर मारपीट और जान से मारने का आरोप


सहसवान-(बदायूं) क्षेत्र के ग्राम परसोना में खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित किसान किशन लाल ने थाना सहसवान में तहरीर देकर गांव के ही 4 लोगों पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। ग्राम परसोना निवासी किशन लाल पुत्र बदन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने खेत पर गया था। आरोप है कि गांव के ही रामनाथ, रामविलास पुत्र रोशन लाल, देवेन्द्र पुत्र नाथूराम और जगदीश पुत्र थान सहाय उसके खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को तोड़ रहे थे।

किशन लाल के अनुसार, विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उसे घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर वह घर भागा तो आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और वहां भी मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है की किशन को बचाने आए उसके भाई सत्यपाल और बहन गीता व नीरेश कुमारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। सभी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपी रामा नाम की महिला उसकी बहन गीता के गले से सोने की लोंग और ताबीज छीनकर ले गई।

घटना की सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित किशन लाल ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दबंग और झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। पहले भी कई बार खेत के पेड़ तोड़ने और गाली-गलौज की घटनाएं कर चुके हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस