3:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

बदायूं

बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

केशव गुप्ता

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के सोनिया खेड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक का शव उसके मकान के बंद कमरे में मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस