8:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को बताया रूस का विश्वसनीय साथी

व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत को रूस का विश्वसनीय और भरोसेमंद साझेदार बताया है।

पुतिन ने कहा कि भारत अपनी राष्ट्रीय हितों के आधार पर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाता है और बाहरी दबावों के बावजूद अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम है। उन्होंने भारत-रूस संबंधों को मजबूत और दीर्घकालिक बताया।

रूस के राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत और रूस के संबंधों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चर्चा हो रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस