मुजरिया 3 जून सहसवान क्षेत्र के विद्युत अधिकारी कर्मचारी शासन आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां नहीं बदले जा रहे 8- दिनों में विद्युत ट्रांसफार्मर अधिकारी मस्त जनता त्रस्त
बता दे की मिर्जापुर सो रहा का विद्युत ट्रांसफार्मर 8 दिन पहले जल गया तथा दूसरा ट्रांसफार्मर लाइनमैन द्वारा ओवरलोड होने के कारण बंद कर दिया गया पानी के लिए लोगों को किराए पर जनरेटर चलाने पड़े जिला अध्यक्ष के संज्ञान में आने के बाद अधिशासी अभियंता उझानी एसडीओ सहसवान को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ अंतत मिर्जापुर निवासी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ग्राम अध्यक्ष चमन बाबू तथा ब्लाक महासचिव रमजानी के साथ दर्जनों ग्रामवासी मुजरिया बिजली घर पर आ गए और समस्या का समाधान ना होने के कारण अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए यह खबर सहसवान क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और किसानों को दे दी गई धरना स्थल पर युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव जिला प्रवक्ता शाहिद अली जिला सचिव रण सिंह उर्फ पप्पू तहसील अध्यक्ष बिल्सी अख्तर खान पहुंच गए पदाधिकारी के पहुंचने पर विद्युत कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए अवर अभियंता ने बताया कि मैं ने एक दिन पहले ही चार्ज लिया है मुझे एक दिन का समय दे मैं आपकी समस्या का समाधान अवश्य कर दूंगा जिला अध्यक्ष फोन पर वार्ता हुई जिला अध्यक्ष ने कहा गुजरिया सहसवान देह गवा क्षेत्र के विद्युत कर्मचारी बेलगाम है फोन नहीं उठाते क्योंकि अधिशासी अभियंता उझानी का इन पर कोई कंट्रोल नहीं है यदि इन्होंने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया तो विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध बहुत बड़ा आंदोलन होगा


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

