6:12 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 9 गिरफ्तार

बदायूं

हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 9 गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना हजरतपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सत्यवीर, शिवम, रामवीर, सुनील कुमार, सचिन निवासी ग्राम हर्रामपुर, सतीश निवासी बैहटा (बरेली), गुड्डू निवासी लहर (बरेली), तथा धनपाल और राजेन्द्र निवासी ग्राम जमालपुर शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.