3:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत, बदायूं द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन
, 3 जून 2026।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, बदायूं द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली को मेरा युवा भारत, बदायूं के जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के दौरान युवाओं ने “फिट इंडिया”, “स्वस्थ युवा-समृद्ध भारत” तथा “साइकिल अपनाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाने का आह्वान किया।
रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को मेरा युवा भारत की टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गईं, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविंद्र पाल सिंह,ओमवीर सिंह अभय यादव मेंबर पाल ओमेंद्र सिंह अमित यादव विनोद कुमार वरिष्ठ का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
रैली का समापन पुनः एस के इण्टर कॉलेज स्पोर्ट्स फील्ड में हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस