बदायूं
कादरचौक के भूढा भद्रोल रोड पर झुके बिजली के खंभे, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
केशव गुप्ता
हादसे का खतरा, फोन न उठाने का लगाया आरोप
कादरचौक, बदायूं: विकासखंड कादरचौक की ग्राम
पंचायत भूढा भद्रोल रोड पर लगे बिजली के खंभे जर्जर हो गए हैं। रोड की पटरी से निकलकर गई बिजली लाइन के कई खंभे नीचे झुक चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ रही है। उनका आरोप है कि हादसा होने पर ही विभाग खंभे लगवाने में सक्रिय होता है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि समस्या को लेकर बिजली अधिकारी-कर्मचारियों को फोन किया गया, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा। बिजली जेई और अन्य अधिकारियों को भी कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द खंभों को दुरुस्त कराने और लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

