1:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं से रणजी ट्रायल व अंडर 23 में 11 खिलाड़ियों का चयन

बदायूं से रणजी ट्रायल व अंडर 23 में खिलाड़ियों का चयन ।
चार युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के ट्रायल में लखनऊ जाने के लिए जगह बनाई अंडर 23 आयु वर्ग में 11 खिलाड़ियों ने क्रिकेट में दम दिखाकर बदायूं से चयनित किए गए। रणजी ट्रॉफी के ट्रायल के लिये चयन अनुराग सोलंकी बल्लेबाज, शुभम कुमार, अजय सिंह ,सुधांशु ,यह मध्यम तेज गेंदबाज हैं। अंडर 23 आयु वर्ग में 11 प्रतिभाशाली जनपद के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें प्रिंस यादव, अभिषेक सिंह ,अनुराग सोलंकी, मोहम्मद अरशिक खान, राहुल यादव, दक्ष मिश्रा कीपर, यह सभी बल्लेबाज हैं। मध्यम तेज गेंदबाजों में जिन्होंने 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकी संतोष कुमार, शुभम कुमार, अब्दुल जब्बार ,अभिषेक कश्यप लेफ्ट आर्म स्पिनर, अनमोल, को वरीयता दी गई सचिव संतोष बाबू शर्मा ने जानकारी दी जनपद ट्रायल से पास होकर इंटर जोन क्रिकेट ट्रायल इकाना स्टेडियम लखनऊ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जनपद क्रिकेट ट्रायल में बदायूं में युवा क्रिकेटर कानपुर ग्रीन पार्क , ग्रेटर नोएडा अकैडमी, चंडीगढ़ युवराज एकेडमी, कैप अकादमी लखनऊ, व जयपुर ,से ट्रायल में भाग लेने आए थे संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस