6:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ(प्रा. संवर्ग) जनपद बदायूं की जिला इकाई एवं ब्लॉक कार्यकारिणीयों के साथ नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से शिष्टाचार भेंट की। आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय का बुके देकर एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वैचारिक विचारधारा एवं अखिल भारतीय एवं प्रदेशिक स्तर पर संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों को सूक्ष्म रूप से परिचित कराया। तत्पश्चात जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को शिक्षकों की बहुत सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए भविष्य में उनके शीघ्र निस्तारण हेतु अनुरोध किया। साथ ही शिक्षकों के द्वारा जिले के बहुत सारे कार्यों को समयवद्धता के साथ पूर्ण कराने के लिए संगठन की ओर से आश्वस्त किया गया।
जिला सह संयोजिका सोनी गुप्ता के द्वारा महिला शिक्षिकाओं की CCL एवं अन्य अवकाशों को समय अंतर्गत स्वीकृत करने हेतु अनुरोध किया। आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी बिंदुओं ध्यान पूर्वक सुना को सुना एवं शीघ्र ही सभी समस्यों को निस्तारित करने हेतु आश्वासन दिया।


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उझानी सुरेंद्र कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज धीरज शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष अंबियापुर मुकुल राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामनगर अनुराग गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं सुखविंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सालारपुर प्रदीप कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कादरचौक जितेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली उमेश गंगवार नारी शक्ति से नंदिनी वरनवाल,रीता रानी, काजल दुबे,गुंजन यादव इसके अतिरिक्त ब्लॉकों से ब्लॉक मंत्री, ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस