3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – सांसद आदित्य यादव ने की नागरिकों एवं सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने अपने डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस प्रशासन, पेंशन, आवास, शिक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को माननीय सांसद जी के समक्ष रखा। माननीय सांसद श्री आदित्य यादव ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


माननीय सांसद जी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को माननीय सांसद जी के समक्ष रखाl
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस