मदर एथीना स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का दम
मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जी0के0 क्विज प्रतियोगिता‘ का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
चार चयनित टीमों इग्निटेड, नर्मदा, इंडस एवं मिन्नल के बीच मुख्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो अत्यंत रोमांचक रही। क्विज में करेंट अफेयर्स, संस्कृति, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेलकूद और तार्किक क्षमता पर आधारित विभिन्न कठिन दौर शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपनी तीव्र बुद्धि और हाजिरजवाबी से दर्शकों और जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में टीम इग्निटेड ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से जीत अपने नाम दर्ज की। जिसमें कक्षा -12 से अर्नव पंकज, कक्षा -11 से नियति, कक्षा -10 से कनिष्का एवं कक्षा -9 से तहा ने अनूठा प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सफल समापन पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि आज के इस सूचना तकनीक के युग में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है। हमारे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए देश-दुनिया की हर गतिविधि से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। इस जी0के0 क्विज का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा की भावना जगाना और उनके सामान्य ज्ञान को निखारना था। मुझे बेहद खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में अद्भुत खेल भावना और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया है। मदर एथीना स्कूल सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक मंच प्रदान करता रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
