इस्लामनगर : कस्बे में अहिल्याबाई होल्कर की जन्मोत्सव शोभायात्रा डीजे की धार्मिक धुनों के साथ निकाली गई। अहिल्याबाई होल्कर की झांकी शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन बीरेन्द्र कुमार लीडर ने फीता काट कर किया। शोभायात्रा में राजमाता अहिल्याबाई की झांकी, काली अखाड़ा, भगवान भोलेनाथ की झांकी, रोड शो शामिल रहा। शोभायात्रा मोहल्ला काज़ी टोला से बहजोई रोड, मुख्य बस स्टैंड चौराहा, मोहल्ला जमनी, पुराना पोस्ट ओफिस रोड होती हुई निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान दीपक पाल, डीके पाल, रवि पाल, रमेश पाल सहित आदि लोगों का सहयोग रहा



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com