5:07 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दीवार चिनाई को लेकर विवाद, पति-पत्नी से मारपीट का आरोप

उझानी में दीवार चिनाई को लेकर विवाद, पति-पत्नी से मारपीट का आरोप।

उझानी, बदायूं 31 मई ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा में मकान की दीवार की चिनाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पड़ोसी दंपति पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खजुरारा निवासी राजेश कुमार पुत्र रामबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मई को सुबह करीब 8 बजे वह अपने मकान की दीवार चुनवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी दीपमाला पत्नी मोहित और मोहित पुत्र मदनलाल ने आकर विरोध किया, गाली-गलौज की और ईंटें उखाड़कर फेंक दीं।

राजेश का कहना है कि 30 मई को सुबह 9 बजे जब वह चौकी कछला शिकायत करने जा रहे थे तो आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी सुनीता को रास्ते में घेर लिया। लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप है कि दीपमाला ने खुद आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी। मारपीट में राजेश को मामूली चोटें आई हैं।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.