3:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के संकल्प के साथ जुटे कार्यकर्ता : बीएल वर्मा

पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के संकल्प के साथ जुटे कार्यकर्ता : बीएल वर्मा

5 जून से 21 जून तक जनसंपर्क अभियान को सफल बनाएंगे कार्यकर्ता : बीएल वर्मा

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें कार्यकर्ता : बीएल वर्मा

जनभागीदारी से ही मजबूत होगा राष्ट्र निर्माण, आगामी अभियान में जुटें कार्यकर्ता :- बीएल वर्मा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता :- बीएल वर्मा

बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण का श्रवण कार्यक्रम को उझानी नगर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सुना, दातागंज नगर में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सुना, दातागंज नगर के ग्राम बेहटा माधौव में विधायक राजीव कुमार सिंह ने सुना, सिविल लाइन मंडल में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सुना, बदायूँ नगर के कैम्प कार्यालय पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने सुना, विनवार मंडल के ग्राम गिरधरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव तथा पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने सुना, बदायूँ नगर में निज निवास पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना। तथा जनपद बदायूँ के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

इसी क्रम में मन की बात कार्यक्रम के उपरांत जनपद के विभिन्न बूथों की कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के,विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में समाज, पर्यावरण, जल संरक्षण और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों की असाधारण कहानियों को सामने रखकर यह संदेश दिया है, कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए उदाहरण प्रत्येक नागरिक को समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आगे कहा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा 5 जून से 21 जून तक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता डबल इंजन की सरकार उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ‘मन की बात’ में उल्लेखित युवाओं के प्रयास यह साबित करते हैं, कि परिवर्तन की शुरुआत किसी बड़े संसाधन से नहीं बल्कि मजबूत संकल्प से होती है। जिस प्रकार कुछ युवाओं ने नदी को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया, उसी प्रकार हमें भी अपने क्षेत्र में समाजहित के कार्यों को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 5 जून से 21 जून तक चलने वाला अभियान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा डॉल्फिन संरक्षण के उदाहरण के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि नदियां, जल स्रोत और जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर हैं। यदि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को भी एक बेहतर भविष्य दे सकेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 5 जून को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री ने आज समाज के उन लोगों का उल्लेख किया जो बिना किसी प्रचार के राष्ट्र और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। यही भारत की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भी सेवा और समर्पण की इसी भावना के साथ समाज के बीच कार्य करता है। केंद्र सरकार के 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जिन लोगों की चर्चा की, उन्होंने अपने स्तर पर समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया। हमें भी अपने नगर और गांवों को स्वच्छ, हरित और विकसित बनाने के लिए आगे आना चाहिए। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का संदेश समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला था। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषय आज समय की मांग हैं। उन्होंने कहा कि 5 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अनगिनत प्रेरणादायक लोगों और उनके कार्यों को राष्ट्रीय पहचान देने का माध्यम बन चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज जिन उदाहरणों का उल्लेख किया, वे यह बताते हैं कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति परिवर्तन का वाहक बन सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मदन मोहन लोधी, कृष्ण शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी, अखिल अग्रवाल, सुमित गुप्ता, रतन जिंदल, अंकित शर्मा, विनोद अग्रवाल, राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, हिमालयन अग्रवाल आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस