10:10 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं को मिला नया बीएसए, नवीन कुमार होंगे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी

बदायूं

बदायूं को मिला नया बीएसए, नवीन कुमार होंगे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी

केशव गुप्ता

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता नवीन कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बदायूं के पद पर तैनात किया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा 30 मई 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, नवीन कुमार वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बाराबंकी में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बदायूं में बीएसए पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। शासन के इस फैसले के बाद बदायूं के बेसिक शिक्षा विभाग में नई कार्यशैली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस