बदायूं
मारपीट का वीडियो वायरल आने जाने वाले दहशत में।
केशव गुप्ता
सहसवान नगर के मोहल्ला चौधरी तहसील रोड से पठान टोला को जाने वाली रोड पर जमील मास्टर साहब के गेट पर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को बेल्टों से मारा पीटा जा रहा है जिसका वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बता दें आज शाम लगभग 5 बजे के लगभग न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में वांछित व्यक्ति घरेलू उत्पीड़न का शिकार होकर न्यायालय में तारीख करके अपने घर वापस जा रहा था लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने शादीशुदा युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी मारपीट के बाद लोग तमाशा देखते रहे कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की तो मारपीट करने वाले किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति को मारपीट रहे हैं बरहाल हमारा पेपर इस बात की पुष्टि नहीं करता की वीडियो कहां की है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com