10:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

विधायक हरीश शाक्य ने जनसुनवाई कर सुनीं समस्याएं

बिल्सी। नगर के सिरसौल रोड स्थित मंडी समिति गेस्ट हाउस में विधायक हरीश शाक्य ने जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक हरीश शाक्य ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर अंबियापुर मंडल अध्यक्ष राहुल देव शाक्य, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, अर्जुन सिंह चौहान, दीपक चौहान, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, संजीव वाष्र्णेय, अनुराग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस