10:10 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ वाइब्रेंट समर कैंप

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ वाइब्रेंट समर कैंप

सिविल लाइन्स रोड स्थित मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में 21 मई से आयोजित वाइब्रेंट समर कैंप का आज 30 मई को उत्साह एवं उमंग के साथ समापन हुआ। दस दिवसीय इस समर कैंप में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। रीडिंग, राइटिंग, कराओके, डांस, क्रिकेट, क्राफ्ट, ड्राइंग, इंग्लिश स्पीकिंग तथा अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समर कैंप के दौरान आयोजित कराओके गतिविधि में बच्चों ने देशभक्ति एवं भावनात्मक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने “ऐ वतन”, “ये दोस्ती” और “मेरी मां” जैसे लोकप्रिय गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित शिक्षकों ने खूब तालियां बजाईं।


समर कैंप के अंतिम दिन आयोजित कुकिंग विदाउट फायर गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता एवं पाक-कौशल का प्रदर्शन करते हुए भेलपुरी, जलजीरा, फ्रूट चाट एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की सभी ने सराहना की।

इसके साथ ही आयोजित मेहंदी गतिविधि में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आराध्या, अनुष्का, प्रगति, प्राप्ति एवं अन्य छात्राओं ने हाथों पर विभिन्न आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी डिजाइनों को उकेरकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय की Managing Director Mrs. Shobha Francis ने बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं विद्यालय की Principal Mrs. Annu Saxena ने बच्चों को प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा जीवन में अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ के सहयोग से आयोजित यह वाइब्रेंट समर कैंप बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, उल्लासपूर्ण वातावरण एवं मधुर स्मृतियों के साथ हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस