मदर एथीना स्कूल समर कैंप: नौवें दिन बच्चों ने सीखी मिट्टी के बर्तन बनाने की कला, लिया ईको फ्रेंडली वातावरण का संकल्प
मदर एथीना स्कूल में चल रहे ‘समर कैंप’ के नौवें दिन बच्चों ने तकनीक की दुनिया से दूर, प्रकृति की गोद में अपनी रचनात्मकता के रंग बिखेरे। आज के विशेष सत्र का मुख्य आकर्षण ‘मृदा शिल्प’ (पॉटरी मेकिंग) रहा, जहाँ बच्चों को ईको फ्रेंडली वातावरण के प्रति जागरूक होने के साथ -साथ ‘मिट्टी’ को छूने और उसे जीवंत आकार देने का अद्भुत अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को प्लास्टिक और अन्य हानिकारक वस्तुओं को छोड़कर प्राकृतिक व पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। जब बच्चों के कोमल हाथों ने चाक पर घूमती गीली मिट्टी को छुआ, तो जैसे कला और प्रकृति का सीधा संवाद शुरू हो गया। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने पूरी एकाग्रता के साथ दीये, कुल्हड़, छोटे घड़े और खिलौने बनाए। मिट्टी की सोंधी महक के बीच अपनी कलाकृतियों को निहारते बच्चों के चेहरों पर प्रकृति से जुड़ने का एक आत्मिक संतोष और गर्व साफ़ झलक रहा था।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
