बदायूं
बदायूं में वी-मार्ट के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
बदायूं में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शहर के मोहल्ला कुबूलपुरा का है, जहां निवासी अली रजा गांधी ग्राउंड के पास स्थित वी-मार्ट में शॉपिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोर लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि अली रजा ने बाइक वी-मार्ट के बाहर खड़ी की थी। जब वह खरीदारी कर वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
परिजनों के मुताबिक चोरी हुई बाइक अली रजा के भाई अधिवक्ता रेहान रजा को शादी में मिली थी, जिसके कारण परिवार के लिए यह बाइक भावनात्मक रूप से भी काफी अहम बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
केशव गुप्ता

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com