पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, रवि शंकर के पिता राज बहादुर सिंह का निधन।
सहसवान | 27 मई 2026।
सहसवान के प्रतिष्ठित नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर के पूज्य पिताजी राज बहादुर सिंह जी का बुधवार को दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांस संबंधी गंभीर समस्या के चलते उन्हें बरेली स्थित राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद आज अपराह्न लगभग 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राज बहादुर सिंह जी एक मिलनसार, धार्मिक प्रवृत्ति के एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
स्थानीय पत्रकार संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com