8:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – बुधवार सुबह सरसोता कुंड में एक युवक का शव पड़ा मिला

बुधवार सुबह सरसोता कुंड में एक युवक का शव पड़ा मिला।

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल सरसोता पर मिले मृतक का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए। युवक की शिनाख्त इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी जितेन्द्र (23) पुत्र लीलाधर के रूप में हुई है। मृतक के स्वजन भी सहसवान पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्वजन ने बताया कि युवक मंगलवार शाम को अपने घर से जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर स्थित ससुराल जाने की बात कह कर गया था। लेकिन सवाल उठता है कि इसमें प्रशासक एवं कमेटी का अध्यक्ष तहसील प्रशासन है उसके बावजूद भी वहां पर सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए हैं जबकि प्रशासन लोगों को चेतावनी देता है कि आप लोग अपने आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जबकि ऐतिहासिक स्थल सरसोता तहसील प्रशासन की देखरेख में है आखिर तहसील प्रशासन ने आज तक सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगवाई सवाल यह भी उठता है सरसोता के नाम हजारों बीघा जमीन मौजूद है उसमें फसले भी होती है और मेला भी लगाया जाता है अमरूद का बाग भी मौजूद है जिसकी फसल तहसील प्रशासन द्वारा की जाती है लेकिन उसके बावजूद भी इस जगह से राजस्व प्राप्त होता है आखिर हिंदुत्व तीर्थ नगरी सहसवान में आज तक सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए इसका जिम्मेदार तहसील प्रशासन है तहसील प्रशासन को चाहिए कि तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जिससे कोई भी घटना गठित होती है तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.