3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

कछला व अटैना घाट पर व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम ने की बैठक

बदायूं 26 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला गंगा घाट व अटैना घाट पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभिन्न पर्व व स्नान घटना रहित हो, इस प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएं जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हो।
कलेक्ट्रेट स्टेट अटल बिहारी वाजपेई सभागार में बुधवार को आहूत बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला गंगा घाट व अटैना घाट पर स्थाई रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था करने तथा पार्किंग व स्नान सीमा आदि हेतु बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रकाश, पार्किंग, बैरिकेडिंग, डेंजर जोन, सेक्टर/जोन आदि को प्रदर्शित करने वाले संकेतक भी आवश्यक रूप से लगाए जांए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अन्य घाटों पर भी व्यवस्थाएं कराई जाएं। डीएम ने स्थाई रूप से वॉच टावर की स्थापना करने हेतु मुआयना करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए
इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस