1:49 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अधिवक्ताओं ने ज्येष्ठ मंगल को किया शरबत का वितरण

ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन बदायूं के परिसर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर अधिवक्ताओं ने संकट मोचक हनुमान जी एवं प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर भोग लगाया तदोपरांत बार परिसर मे ही शरबत एवं प्रसाद वितरण किया इस अवसर पर वादकारियों और राहगीरो ने कड़ी धूप में शर्बत एवं प्रसाद ग्रहण किया, जिससे गर्मी से उन्हें राहत मिली ।


इस अवसर पर सिविल बार बदायूं के अध्यक्ष सुनील सक्सेना एडवोकेट, महासचिव विवेक कुमार रेंडर एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष श्री हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रामेंद्र रेंडर एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र गुप्ता एडवोकेट, हेमेंद्र रेंडर एडवोकेट आदि पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस