2:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में मंत्रियों से भेंट, बदायूँ नगर के विकास व युवाओं के भविष्य पर महत्वपूर्ण चर्चा

लखनऊ में मा० मंत्रियों से भेंट, बदायूँ नगर के विकास व युवाओं के भविष्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
लखनऊ। बदायूँ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आज माननीय कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बदायूँ नगर में पार्क निर्माण की माँग संबंधी पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर मंत्री जी को अवगत कराया गया कि बदायूँ नगर में पार्कों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आमजन, बुजुर्गों एवं बच्चों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट बदायूँ के निकट स्थित जेल विभाग की खाली पड़ी भूमि पर एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक पार्क के निर्माण का अनुरोध किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में शासन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
मा० कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी ने नगरवासियों की सुविधा एवं शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।
इसके अतिरिक्त मा० खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चंद्र यादव जी से भी लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
मा० मंत्री जी ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु खेल अवसंरचना के विकास एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह भेंट बदायूँ नगर के समग्र विकास एवं युवाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस