7:09 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी -खैरी में खूनी हमला: सोते बुजुर्ग का बंदरों ने काटा कान, 20 टांके लगे

बिल्सी -खैरी में खूनी हमला: सोते बुजुर्ग का बंदरों ने काटा कान, 20 टांके लगे।

बिल्सी, बदायूं 26 मई ।

थाना क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार को बंदरों के आतंक का शिकार एक बुजुर्ग हो गए। घर में पेड़ के नीचे सो रहे प्रताप सिंह पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया।

हमले में बंदरों ने उनका कान काट दिया और हाथ पर भी गहरी चोट पहुंचाई। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर उनकी जान बचाई।

परिजनों ने घायल प्रताप सिंह को तत्काल बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार कटा हुआ कान करीब 20 टांके लगाकर जोड़ दिया गया है। हाथ की चोट का भी इलाज चल रहा है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।

विज्ञापन एक्सप्रेस