यज्ञ यात्रा
यज्ञ महोत्सव का उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना है :नवनीत शाक्य
(तहसीलदार बिल्सी प्रभा सिंह ने लगाया पौधा )
नगर वासियों ने यज्ञ यात्रा का कियाफूलों से स्वागत –
बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी आर्य । ‘ .आर्य समाज के तत्वावधान में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2026 के पूर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर बिल्सी में आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में यज्ञ यात्रा साहिबगंज से आरंभ हुई यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती देवी जी ने किया साथ ही विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य तथा पूर्व चेयरमेन ओम प्रकाश सागर नगर ने साथ भ्रमण किया और नगर वासियों को यज्ञ का आमंत्रण दिया सबसे पहले यज्ञ यात्रा तहसील परिसर में पहुंची जहां तहसीलदार श्रीमती प्रभा सिंह एवं चेयरमेन श्रीमती ज्ञानवती देवी जीने वृक्ष लगाए उसके पश्चात यात्रा थाना परिसर में पहुंची !यहां भी एक वृक्ष लगाया गया .उसके पश्चात नगर में भ्रमण करती हुई यात्रा नगर पालिका होती हुई साहबगंज में संपन्न हुई । नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा करके स्वागत किया तथा अनेक .स्थानों पर जलपान कराया ! इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कहा “यज्ञ महोत्सव पर्यावरण की शुद्धि तथा समाज सुधार, बच्चों में संस्कार भरने तथा लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का एक अभियान है जो आर्य समाज गुधनी के आचार्य संजीव रूप द्वारा चलाए जा रहा है ।सभी नगर वासियों को उत्सव में भाग लेना चाहिए ! विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने कहा *आचार्य संजीव रूप द्वारा पिछले 24 सालों से किया जाने वाला अनुष्ठान समाज के लिए एक नई दिशा देता है, सभी में ऊर्जा भरता है सबको धार्मिक बनाता है ! अजीत सक्सेना , वकील संगठन , गोपाल गुप्ता गणेश महेश्वरी दिनेश हनी तथा अध्यक्ष नगर पालिकाअध्यक्ष की ओर से जलपान कराया गया !आर्य समाज के प्रधान बद्री प्रसाद आर्य ने बताया 28 मई को 500 सम्मेलन होगा जिसमें बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे ! 29 मई को 51 कुंडीय यज्ञ आरंभ होगा ।जो 31 मई तक चलेगा ।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
