3:23 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: CDO गामिनी सिंगला की अस्पताल में दबिश, व्यवस्थाओं की खुली पोल

बदायूं: CDO गामिनी सिंगला की अस्पताल में दबिश, व्यवस्थाओं की खुली पोल।

बदांयू 25 मई।

सोमवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला अचानक जिला अस्पताल पहुंच गईं। रविवार की छुट्टी के बाद अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी थी।

सीडीओ ने सबसे पहले स्टाफ का ड्यूटी रजिस्टर तलब किया, फिर ओपीडी में मरीजों से सीधे संवाद कर हाल जाना। इमरजेंसी, स्टोर से लेकर शौचालयों तक का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के वक्त सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय कोर्ट एविडेंस में थे। उनके पहुंचने पर सीडीओ ने रखरखाव में मिली खामियों पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।

करीब एक घंटे की इस औचक जांच से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया

विज्ञापन एक्सप्रेस