प्रधान जी की कुर्सी फिर पक्की! 2027 तक नहीं हिलेगा ताज, चुनाव टले।
लखनऊ, 25 मई 2026 ।
गांव की सरकार पर लगा ब्रेक, पर प्रधान जी की बल्ले-बल्ले। यूपी की 57,694 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है, मगर कुर्सी खाली नहीं होगी।
सरकार ने इस बार प्रधान संघ की बात मान ली और ऐलान कर दिया कि मौजूदा ग्राम प्रधान ही प्रशासक बनकर गांव चलाएंगे। पहले ये जिम्मा ADO पंचायत के पास जाता था, पर इस बार प्रधान जी को ही ताज सौंप दिया गया।
चुनाव क्यों टले?
असली पेंच OBC आरक्षण में फंसा है। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन लेट हुआ, वोटर लिस्ट का काम अधूरा है, और हाईकोर्ट में याचिकाएं भी अटकी हैं। जब तक आयोग की रिपोर्ट नहीं आती, तब तक चुनाव EVM में बंद रहेंगे।
पंचायत चुनाव सीधे 2027 विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। मतलब प्रधान जी को पूरे 1.5-2 साल का बोनस।
सपा बोली, “बीजेपी हार के डर से चुनाव टाल रही है।” सरकार का जवाब, “आयोग लेट है, हम क्या करें।” उधर प्रधान संघ में जश्न का माहौल है। एक प्रधान जी बोले, “अफसर आते तो फाइल अटकती थी, अब विकास नहीं रुकेगा।”
26 मई से यूपी के गांवों में “पुराने प्रधान, नई पावर” वाला सिस्टम। चुनाव की टेंशन खत्म, 2027 तक राज करो।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
