ग्राम पुठीसराय में 1.50 करोड़ की लागत से “उत्सव भवन” (बारात घर) का हुआ शिलान्यास।
बदायूँ। आज विधानसभा क्षेत्र, बदायूँ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुठीसराय में “उत्सव भवन” (बारात घर) के निर्माण कार्य का केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने कहा की क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।
शहर विधायक महेश गुप्ता ने कहा की ये 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह “उत्सव भवन” करीब 6 बीघा भूमि पर बनाया जाएगा, जिसकी कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत होगी। इसके निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बेहतर, सुव्यवस्थित एवं सुलभ स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नहीं छोडी जाएगी।



कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान पति वीर सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, निवर्तमान महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह लक्खा, मंडल अध्यक्ष राम चरण पाल, राघव सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य, राजीव शर्मा, अंकित शाक्य, विवेक सिंह, जैकी वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
