बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी में भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी पर हमला हुआ है। आरोप है कि ओम बाबू वर्मा नामक व्यक्ति ने रंगदारी मांगने के बाद उन पर लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ओम बाबू वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
आदित्य माहेश्वरी ने बताया कि वह अपनी आटा मिल पर बैठे थे, तभी मोहल्ले का ओम बाब् वर्मा वहां आया। ओम बाबू वर्मा पहले भी कईं बार उनसे रंगदारी मांग चुका था। कल रविवार को शराब के नशे में मिल पर पहंचा और रंगदारी की मांग करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में आदित्य माहेश्वरी घायल हो गए।
घटना के बाद पीडित ने बिल्सी थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल आदित्य माहेश्वरी को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बिल्सी कोतवाल मनोज कमार सिंह ने बताया कि ओम बाबू वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सोमवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश भी दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

