6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी जमीन पर कब्जे का आरोप

कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी जमीन पर कब्जे का आरोप – महिलाओं ने डीएम से मांगी सुरक्षा

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवर गांव बदांयू । थाना क्षेत्र के ग्राम दुगरैय्या निवासी दो महिलाओं ने अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

शिकायती पत्र में श्रीमती प्रीति पत्नी राकेश एवं श्रीमती सुनीता पत्नी लेखराज ने बताया कि उनके पति के हिस्से की जमीन गाटा संख्या 429/01 में से एक चौथाई हिस्से पर विपक्षियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। मामले को लेकर वर्ष 2020 से न्यायालय में वाद विचाराधीन है।

महिलाओं का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। भूमि पर गोबर, समरसेबल, चारा मशीन आदि रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डलवाई जा रही है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जाती है।

पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जमीन पर कब्जा दिलाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष कुंवर गांव को विवादित स्थल की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं का यह भी आरोप है कि वह पिछले दो दिनों से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस