आरिफ रजा वने वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष भाकियू (चढूनी)
बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर आरिफ़ रज़ा नें सदस्यता ग्रहण की।
आरिफ़ रज़ा ने भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सतीश साहू के समक्ष संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के प्रदेश सचिव आसिम उमर की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने आरिफ़ रज़ा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष आरिफ़ रज़ा ने कहा वे संगठन की नीतियां एवं विचारों का पूरे जनपद का दौरा कर गाँव गाँव जाकर प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में किसानों को संगठन में शामिल करेंगे। साथ ही जिलाध्यक्ष के साथ किसानों के लिए संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, बिल्सी तहसील अध्यक्ष इरशाद खाँ, ज़िला महासचिव बीयीशू दास, बदायूँ नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी ठेकेदार, कादरचौक ब्लॉक उपाध्यक्ष देव सिंह शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

