बदायूं में गैंगस्टर कार्रवाई के बाद युवक की संदिग्ध मौत से मचा बवाल, पुलिस प्रताड़ना के आरोपों पर देर रात तक रुका अंतिम संस्कार
बदायूं। जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर कार्रवाई के बाद एक युवक की मौत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मृतक के परिजनों ने जरीफनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार दबिश, धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर करू उर्फ कल्यान ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और परिजनों ने देर रात तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
परिवार का आरोप है कि पुलिस लगातार घर पर दबिश दे रही थी और पूरे परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक मृतक का बेटा संजय पहले ही एक कथित “फर्जी तमंचा बरामदगी” के मामले में जेल भेजा जा चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया। परिजन अधिकारियों को मौके पर बुलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
