8:41 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। भाजपा नेता के घर के बाहर काटे CCTV और केबल के तार, वारदात कैमरे में कैद

भाजपा नेता के घर के बाहर दिनदहाड़े काटे गए CCTV और केबल के तार, पूरी वारदात कैमरे में कैद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित सुभाष चौक से पटियाली सराय मार्ग पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी और अन्य केबल तारों को काटकर चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी पूरी घटना को अंजाम देते समय बिल्कुल बेखौफ दिखाई दिया और उसकी हरकतें वहीं लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक आराम से घर के बाहर पहुंचता है और प्लास्टिक पाइप के भीतर से गुजर रही सीसीटीवी कैमरों और अन्य कनेक्शन लाइनों के तारों को प्लास की मदद से काटना शुरू कर देता है। आरोपी बिना किसी डर के तारों को समेटकर अपनी जेब में रखता है और फिर मौके से फरार हो जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी प्रतीत हो रहा है और क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस