4:58 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सीवर लाइन की खुदाई बनी मुसीबत: नाहर खां सराय नई बस्ती में सीवर लाइन खुदाई से मुख्य नाला टूटा

सीवर लाइन की खुदाई बनी मुसीबत: नाहर खां सराय नई बस्ती में सीवर लाइन खुदाई से मुख्य नाला टूटा, गलियों में भरा गंदा पानी

नाहर खां सराय नई बस्ती में सीवर पाइप लाइन डालने के लिए चल रही खुदाई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई। पानी की टंकी से आगे खुदाई के दौरान मुख्य नाला पूरी तरह टूट गया, जिसके बाद नाले का गंदा पानी आसपास की गलियों में भर गया। देखते ही देखते कई गलियां जलमग्न हो गईं और क्षेत्र में बदबू फैलने लगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन डालने का काम बिना पर्याप्त सावधानी के किया जा रहा था। खुदाई के दौरान जैसे ही मुख्य नाला क्षतिग्रस्त हुआ, गंदे पानी का तेज बहाव गलियों में फैल गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक गंदे पानी के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते पूरे इलाके को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका और प्रशासन से तत्काल नाले की मरम्मत कराने मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.