श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
छात्र -छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं के विकास का माध्यम है समर कैंप- कालिका प्रसाद
उत्साह पूर्वक सीख रहे हैं विभिन्न क्रियाकलाप छात्र-छात्राएं
बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण( समर कैंप) का शुभारंभ 22 मई से प्रारंभ हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं को विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण के माध्यम से जूडो कराटे, कंप्यूटर, चित्रकला ,मेहंदी एवं ढोलक आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा- छात्र -छात्राओं के अंदर छिपी हुई अंतर निहित शक्तियों का विकास एवं उनमें आत्मविश्वास को निखारने का माध्यम है समर कैम्प .
प्रशिक्षक टोली में कंचन राठौर, दीक्षा गोस्वामी, आकाशी सैनी, रुचि चौहान, मीनू राठौर, रुचि माहेश्वरी, रुद्र माहेश्वरी एवं धीरज शर्मा रहे.
इस मौके पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनोज पटेल, अशोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु उपाध्याय, प्रवेश शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

