11:24 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पेट्रोल, डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार सहसवान को सौंपा ज्ञापन

अमेरिका के दबाब में रूस से सस्ता तेल आयात बन्द करना देशहित में नहीं

सहसवान बदायूँ। मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल व गैस के दामों में की गई वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने सहसवान तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर
पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने व अमेरिका के दबाब में न झुकने और रूस से सस्ता तेल आयात जारी रखने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पेट्रोल डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।
इस दौरान बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि रूस से सस्ते तेल का आयात अमेरिका के दबाब में बंद करना देशहित में नहीं है। पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि आम जनता पर हमला है। पेट्रोलियम पदार्थों व गैस की मूल्यवृद्धि मोदी सरकार की विफलता का परिणाम है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण मध्यम वर्ग और आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ बढ़ गया है.
कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के दाम कम थे, तब मोदी सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी, उल्टा केंद्रीय कर से 10 सालों में ₹43 लाख करोड़ कमाए।उन्होंने सवाल किया कि अब कंपनियों के घाटे का रोना रोकर अब जनता पर महंगाई का बोझ क्यों लादा जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां व जिला जिला महासचिव फहीम चौधरी ने कहा कि तेल गैस संकट मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता की देन है।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छात्र एवं गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली, उसहैत नगर अध्यक्ष यूनुस रजा व जिला महासचिव सलीम अंसारी ने पांच किलो के छोटे सिलेंडर पर 200 रुपए से अधिक की मूल्य वृद्धि को गरीबों मजदूरों पर हमला करार दिया। उन्होंने मूल्य वृद्धि को “जनविरोधी” करार दिया है और कहा कि इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल आएगा और आम जनजीवन प्रभावित होगा।
।लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन चौधरी वफाती मियां जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा जिला महासचिव सलीम अंसारी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सैयद जाबिर् ज़ैदी ,जिला सचिव अहमद अमजदी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली, नगर अध्यक्ष उसहत मोहम्मद यूनुस रजा , जिला सचिव राजीव पटेल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष इकरार अली, युवा नेता जमशेद तुर्क, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद मारूफ, जिला सचिव मोरध्वज लोधी , रमेश चंद्र, नजम चौधरी , धर्मदेव तिवारी, गोपाल महेश्वरी, जावेद फारुकी आदि लोग शामिल रहे.

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.