फिटनेस और मस्ती का शानदार संगम –मिशन इंग्लिश हाई स्कूल का वाइब्रेंट समर कैंप।”
Mission English High School सिविल लाइंस बदायूं में आयोजित “वाइब्रेंट समर कैंप” के दूसरे दिन की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ हुई। बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। व्यायाम के बाद बच्चों को क्रिकेट खिलाया गया, जिसमें उन्होंने खेल भावना का परिचय दिया। इसके पश्चात आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब आनंद लिया, जिसमें रोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
बच्चों की एकाग्रता शक्ति एवं मानसिक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें ब्लाइंड फोल्ड गेम भी खिलाया गया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने मनोरंजन के साथ-साथ अपनी सोचने और समझने की क्षमता का भी विकास किया। समर कैंप में बच्चों को कैलिग्राफी एवं इंग्लिश स्पीकिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास और भाषा कौशल को निखारने का प्रयास किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या Mrs. Annu Saxena ने बच्चों को प्रेरित करते हुए जीवन में अनुशासन एवं आत्मविश्वास का महत्व बताया। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर Mrs. Shobha Francis ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताते हुए उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया।


समर कैंप में आयोजित विभिन्न रचनात्मक, खेल एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से बच्चों में उत्साह देखने को मिला तथा सभी बच्चों ने पूरे आनंद के साथ कैंप का भरपूर लाभ उठाया।
समर कैंप के दौरान अमान सलीम, महिमा शर्मा, जेनिफर, कल्पना मैसी, प्रीति लाल, रुचि शर्मा, निशात समीर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

