3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

एसएसपी अंकिता शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

बदायूं

जनता की समस्याओं पर सख्त दिखीं एसएसपी अंकिता शर्मा, पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, साइबर ठगी और अन्य मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसएसपी अंकिता शर्मा ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात ध्यानपूर्वक सुनी और स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है तथा हर फरियादी की समस्या का समाधान संवेदनशीलता के साथ होना चाहिए। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे एसएसपी के सामने रखीं, जिससे लोगों में न्याय मिलने की उम्मीद और भरोसा दिखाई दिया। जनसुनवाई के इस अभियान को लेकर आमजन ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस