1:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा

बदायूं

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा और कारतूस के साथ युवक दबोचा

जनपद बदायूँ में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर सक्रिय बिल्सी पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम राजपुर थाना रिजौर जनपद एटा है। पुलिस ने उसे ग्राम सिद्धपुर चित्रसेन की ओर जाने वाले रास्ते से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस मामले में थाना बिल्सी पर मुकदमा संख्या 224/26 धारा 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। बिल्सी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.