4:49 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव पुलिस सतर्क, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवक गिरफ्तार

बदायूं

कुंवरगांव पुलिस सतर्क, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवक गिरफ्तार

जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थाना कुंवरगांव पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अनिश पुत्र आरिफ निवासी ग्राम लाही फरीदपुर थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उसके खिलाफ धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कुंवरगांव पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस