1:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

पुलिस ने पूर्वमंत्री आबिद रज़ा को आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आशवासन

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद का दिया आशवासन

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की

इस्लाम नगर कस्बे में डकैतों द्वारा मलिक समाज के निज़ाकत के घर में जमकर लूटपाट व परिवार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटे जाने के विरोध मे आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने इस्लाम नगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने परिवार के लोगो से घटना की जानकारी ली और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आला अधिकारो से बात की । पुलिस के आला अधिकारियों ने पूर्वमंत्री आबिद रज़ा को आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी का आशवासन दिया। पूर्वमंत्री आबिद रजा ने पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री आबिद ने कहा मैं इस दुख की घड़ी मे पूरे परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा हूं। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि जब भी मेरी कोई जरूरत पड़े मुझे तुरंत फोन करें। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की

इस मौके पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सभासद अनवर खान ,सुहेल सिद्दीकी ,हर्षित यादव ,अमन यादव नईम शास्त्री ,अफसर अली खान ,कौसर अली , लालू भाई , छोटू भाई, बबलू रिजवान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस