मदर एथीना स्कूल में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन; विद्यार्थियों ने सीखे कैम्पिंग के गुण
मदर एथीना स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय ‘स्काउट एवं गाइड’ प्रशिक्षण शिविर का आज अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ समापन हो गया। समापन दिवस के अवसर पर मुख्य आकर्षण ‘कैम्प लगाना और तंबू निर्माण’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। शिविर के अंतिम दिन ट्रेनर्स की देखरेख में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में तंबू (टेंट) लगाने, विभिन्न प्रकार की गाँठे बांधने, बिना बर्तनों के भोजन बनाने और प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने परिसर में ही अलग-अलग टोलियाँ बनाकर बेहद आकर्षक और मजबूत कैंप तैयार किए। जिनमें लक्ष्मीबाई टीम ने प्रथम, भारतीय टीम ने द्वितीय एवं भारत माता तथा गार्गी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की निदेशिका चयानिका सारस्वत ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि स्काउट एवं गाइड सिर्फ एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। आज के समय में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सेवा भावना का होना बेहद जरूरी है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हमारे विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ उनका सामना करते हुए समाज की सेवा करना सिखाना था।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
