4:15 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ- मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में Vibrant summer camp प्रारम्भ

समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक सुंदर माध्यम है।”
“मिशन इंग्लिश हाई स्कूल सिविल लाइन्स बदायूँ में Vibrant summer camp प्रारम्भ”
Mission English High School में “वाइब्रेंट समर कैंप” का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। समर कैंप में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आनंद लिया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए आउटडोर एवं इंडोर गेम्स, क्राफ्ट, ड्रॉइंग, डांसिंग और सिंगिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सुंदर पक्षी एवं आकर्षक वस्तुएँ तैयार कीं, जिन्हें देखकर सभी ने उनकी रचनात्मकता की सराहना की। डांस क्लासेस में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही डिजिटल बोर्ड के माध्यम से बच्चों को यूनिवर्स एवं ग्रहों से जुड़ी रोचक जानकारियाँ दी गईं, जिससे उनमें विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनु सक्सेना ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और नई प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होते हैं। समर कैंप के दौरान बच्चों का उत्साह और खुशी देखने लायक रही। अंत में विद्यालय की प्रबंधन निर्देशिका Shobha Francis ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस