12:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बनेगा प्रतिभा का मंच: पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय के जन्मदिन पर छात्राओं की रचनात्मकता को मिलेगा सम्मान

उझानी बनेगा प्रतिभा का मंच: पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय के जन्मदिन पर छात्राओं की रचनात्मकता को मिलेगा सम्मान।

उझानी-बदांयू 21 मई 2026।

जब जश्न में जुड़ जाए प्रतिभा का तड़का, तो जन्मदिन बन जाता है यादगार। बिल्सी के पूर्व चेयरमैन एवं बाबा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन, अनुज वार्ष्णेय जी के जन्मदिवस पर इस बार “कला, भक्ति और सृजन” का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

24 मई रविवार को सुहाग पैलेस, लिंक रोड, उझानी में होने वाले भव्य आयोजन में नगर की होनहार छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

आयोजन समिति ने श्री वार्ष्णेय के जन्मदिन को प्रेरणादायक बनाने के लिए 4 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं रखी हैं-
आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम-रंगों से सजाएं अपनी कल्पना।
जन्मदिवस कार्ड मेकिंग- शुभकामनाओं को दें खूबसूरत आकार ।
जन्मदिवस पोस्टर मेकिंग- रचनात्मकता से कहें Happy Birthday ।
साईं भजन-कीर्तन- भक्ति से गूंजेगा सभागार।

प्रत्येक प्रतियोगिता में कक्षावार प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को 24 मई को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

एंट्री कैसे करें-
इच्छुक छात्राएं अपने भजन की वीडियो, कार्ड या पोस्टर की फोटो 23 मई 2026 तक व्हाट्सएप करें-मोबाइल नंबर 8077296462, 9634836621 पर

आयोजन समिति के राजन मेंदीरत्ता के अनुसार, “अनुज वार्ष्णेय जी हमेशा से शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देते आए हैं। उनके जन्मदिन पर बच्चों की प्रतिभा को मंच देना ही उनके लिए सच्चा उपहार होगा।”

उझानी में इस आयोजन को लेकर छात्राओं और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह है। 24 मई को उझानी के सुहाग पैलेस में होगा टैलेंट का महासंग्राम।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.