4:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त

बिसौली। कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया। इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने दुकानदारों एवं राहगीरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने मातहतों को निर्देशित किया कि वह आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान अपराध निरीक्षक चमन गिरी, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, कांस्टेबल राजीव कुमार, रवि सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस