बदायूं में विकास की नई दस्तक: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सीसी रोड निर्माण का किया हाई-प्रोफाइल निरीक्षण
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बदायूं के नेतृत्व में बदायूं नगर में विकास कार्यों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शहर के मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित राजा राम महिला इंटर कॉलेज से पार्वती महिला इंटर कॉलेज होते हुए शाहबाजपुर चौराहे तक बनाए जा रहे सीसी रोड नव निर्माण कार्य का सदर विधायक ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री, कार्य की मजबूती और तकनीकी मानकों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क निर्माण ऐसा हो जो आने वाले वर्षों तक जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करे और शहर की तस्वीर बदल दे।
क्षेत्रीय लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि लंबे समय से जर्जर मार्ग के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब आधुनिक सीसी रोड बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र में विकास की नई पहचान बनेगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक का रुख बेहद सख्त दिखाई दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो और गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए। शहर में तेजी से चल रहे विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
बदायूं नगर में चल रहे इस सीसी रोड निर्माण को स्थानीय लोग “शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर की नई क्रांति” के रूप में देख रहे हैं, जबकि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इसे जनता से किए गए विकास वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

