नरऊ में उझानी का दूषित पानी नहीं आने देंगे: ओमकार सिंह, कोर्ट का आदेश लेकर NHAI पहुंचे ग्रामीण।
उझानी-बदांयू 19 मई 2026।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी ग्राम नरऊ में किसी कीमत पर नहीं आने दिया जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस नेता ओमकार सिंह के नेतृत्व में नरऊ व मलिकपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को NHAI कार्यालय पर परियोजना अधिकारी उत्कर्ष को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय का आदेश संख्या 2378/2025 दिखाते हुए कहा कि कोर्ट ने उझानी का गंदा पानी नरऊ, मलिकपुर, अचौरा में प्रवाहित करने पर रोक लगाई है। नगर पालिका ने कोर्ट में STP प्लांट बनाकर पानी भैंसोर नदी में डालने का हलफनामा दिया था।
ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि NH 530 बी के ठेकेदार नरऊ के बाहर पुलिया बनाकर बंद पड़े गंदे पानी को फिर से गांव की ओर मोड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि इसी दूषित पानी से गांव के 50% लोग पीलिया के शिकार हो चुके हैं और जल निगम हैंडपंपों पर रोक लगा चुका है।

इस मुद्दे पर ग्रामीण 18 अगस्त से 29 दिसंबर 2025 तक धरने पर भी बैठ चुके हैं। NHAI के परियोजना अधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए कहा कि मिहीलाल नगला में 20 मीटर पर पुलिया बन चुकी है तो नई पुलिया की जरूरत नहीं है।
ज्ञापन देने वालों में मुन्नालाल सागर, सुरेश राठौर, सुनीता सिंह, इगलास हुसैन, गौरव सिंह राठौर, मुनेंद्र कनौजिया, डॉ अरुण पाराशर, रियासत खान, कमल प्रताप सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

