उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं तरंग स्कूल आफ म्यूजिक बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में तबले की कार्यशाला प्रारंभ की गई है जिसमें तबले की बारिकीयत को बदायूं के बच्चों को निशुल्क इस कार्यशाला में शिक्षा दी जाएगी यह कार्यशाला तरंग स्कूल आफ म्यूजिक पथिक चौक बदायूं पर लगाई गई है कार्यशाला के प्रशिक्षक ईशांक सिंह अरोरा ने बताया कि बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं तबले के प्रति किस प्रकार से रूझान पैदा किया जाए जिससे आज की भावी पीढ़ी संगीत के प्रति समर्पित होकर तबला वादन की ओर शिक्षित हो और तबले के क्षेत्र में अपने नाम को अपने काम के जरिए पहचान के रूप में अपने आप को विकसित करें ।उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर संगीत की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है इसी कड़ी में तरंग स्कूल आफ म्यूजिक बदायूं पर 15 दिन की कार्यशाला का आयोजन निशुल्क रूप से किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों से अपील की जाती है कि इस कार्यशाला का लाभ ले और कार्यशाला में उपस्थित हो l दिनांक 18-05-26 को ईशांक सिंह अरोरा द्वारा सरस्वती जी के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया कार्यशाला में कार्तिक शर्मा, दीपांश साहू, माधव शंखधर, नमामि वैश्य, यशवी सक्सेना, अनाईशा सक्सेना, बलजिंदर कौर, नवनीत कौर एवं शिवांगी पांडे मदन मोहनलाल, मनजीत खन्ना आदि उपस्थित रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

